फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोटेदार पति को पीटा, फायरिंग का आरोप

Wed, 19 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। राशन वितरण के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने पहुंचकर कोटेदार पति की पिटाई कर दी। नौगरही निवासी महेंद्र कुमार यादव कोटेदार संगीता देवी के पति हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को बैंतीकला गांव में राशन वितरण कर रहे थे, तभी कुछ लोग हॉकी-डंडा लेकर पहुंचे और मारने लगे। जाते-जाते असलहे से फायर किया, गोली सिर के ऊपर से निकल गई। घायल महेंद्र को सीएचसी चांदा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महेंद्र की ओर से तहरीर मिली है, जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया फायरिंग का आरोप गलत लग रहा है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें