फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पंचायत लर्निंग सेंटर में मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

Thu, 08 Feb 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंचायत भवन में लर्निंग सेंटर ​तिरहुंत में पढ़ाई करते विद्यार्थी। -संवाद
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। जिले का इकलौता पंचायत लर्निंग सेंटर तिरहुंत में बनकर तैयार हो गया है। इसमें स्थानीय के अलावा आसपास गांवों के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। कंप्यूटर, इंटरनेट व डिजिटल लाइब्रेरी की भी सुविधा है। सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्यार्थी यहां पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन











सरकार की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण, कार्यक्रमों के प्रभाव का आकलन, प्रशिक्षण मॉडल एवं सामग्री तैयार करना, एक्सपोजर विजिट आदि उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मॉडल के रूप में तिरहुंत ग्रामसभा को पंचायत लर्निंग सेंटर के रूप में चयनित किया गया था।

इसके भवन आदि के लिए शासन से सात लाख रुपये भी ग्रामसभा को दिए गए थे। सेंटर में भवन के साथ चार कंप्यूटर सेट, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ई-लाइब्रेरी, पुस्तकालय, माइक साउंड सिस्टम, बैठने की उचित व्यवस्था की जानी थी जो पूरी हो गई है।
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि राय भानु प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत को महिला हितैषी गांव बनाना है। लर्निंग सेंटर पर छात्र-छात्राएं व ग्रामीण आकर पुस्तकालय, कंप्यूटर आदि का लाभ ले रहे हैं। पंचायत सहायक मनीषा की देखरेख में सेंटर सुबह 10 से शाम चार बजे तक खुला रहता है।




योजनाओं से लाभान्वित होंगे ग्रामीण
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जिला परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय के अलावा आसपास के ग्रामीणों को केंद्र पर डिजिटल लाइब्रेरी समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण आदि के लिए भी यह सेंटर उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें