फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेडियोलॉजिस्ट न होने से जांच ठप, मरीजों का हंगामा

Mon, 24 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर होने के कारण अल्ट्रासाउंड जांच का काम ठप रहा। इससे निर्धारित रोस्टर के तहत जांच कराने के लिए पहुंचे मरीजों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा काटा। मरीजों की भीड़ बढ़ती देख जांच केंद्र पर मौजूद कर्मी दरवाजा बंद कर भाग निकले। मरीजों ने कहना था कि जब जांच नहीं होनी थी तो उन्हें डेट देकर क्यों बुलाया गया है। मौके पर पहुंचे अस्पताल प्रशासन के अफसरों के समझाने पर मरीजों का हंगामा थमा।
विज्ञापन

अस्थायी व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज में दो दिन के लिए विरसिंहपुर 100 बेड अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है। वह जांच करने के लिए सोमवार व बुधवार को मेडिकल कॉलेज आते हैं और अन्य दिनों में विरसिंहपुर अस्पताल में ड्यूटी करते हैं। सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची विनीता सिंह ने बताया कि उन्हें जांच के लिए आज की तारीख दी गई थी, इतने दिन इंतजार के बाद जब वह जांच कराने पहुंची तो पता चला कि चिकित्सक अवकाश पर हैं। इस लिए अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होगी। ऐसे में उन्हें बाहर संचालित निजी केंद्र पर जाकर महंगी जांच कराना पड़ी।
पथरी की शिकायत के बाद अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंचे राम मनोरथ यादव सोमवार को बताया गया कि चिकित्सक के न आने के कारण अब यह जांच बुधवार को होगी।
आसमां बानो ने बताया कि बेटे का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए यहां आए, केंद्र बंद होने से आठ सौ रुपये शुल्क देकर निजी केंद्र पर जांच कराना पड़ी। जांच न होने से नाराज मरीजों जांच केंद्र के बाहर एकत्रित होकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें