फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, हंगामा

Thu, 22 Aug 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
निजी अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। -सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की बुधवार को मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद परिजन माने और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के टांटियानगर निवासी लालता प्रसाद को मंगलवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उनके कूल्हे का ऑपरेशन किया गया। दोपहर करीब 3:24 बजे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। लालता प्रसाद के बेटे ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने बिना उन्हें कोई जानकारी दिए शव अन्य लोगों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक डॉ. मानसी तोमर ने बताया कि जब मरीज भर्ती हुआ था, तभी उसकी हालत खराब थी। उसे टीबी की बीमारी भी थी। इलाज के बाद जब स्थिति सामान्य हुई तो परिवार वालों से बात करने के बाद ही ऑपरेशन किया गया। मरीज की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें