फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 5600 रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश

Thu, 22 Aug 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रामलखन सिंह चंद्रौल व सदस्य भारत भूषण तिवारी ने बुधवार को कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले के निवासी अखिलेश कुमार को 5600 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाने का आदेश दिया है। क्षतिपूर्ति की यह रकम माइक्रो मैक्स केयर-स्मृति ट्रेडर्स गांधी नगर को दो माह में देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

परिवादी अखिलेश कुमार का कहना है कि उन्होंने पहली जनवरी 2018 को मेसर्स चांदनी चौक हमीद मार्केट सुल्तानपुर से एक मोबाइल माइक्रो मैक्स भारत-5 खरीदा था। इस पर एक वर्ष की वारंटी थी। वारंटी पीरियड में ही मोबाइल में खराबी आ गई थी। इसकी शिकायत करते हुए अखिलेश ने 12 जुलाई 2018 को दुकान में मोबाइल जमा कर दिया था। उनका आरोप है कि दुकानदार ने मोबाइल ठीक कराकर वापस नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें