फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागदौड़ से फुर्सत, डाकघर में बनेगा पासपोर्ट

Sun, 09 Jul 2017 10:04 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए जिले के लोगों को अब भागदौड़ से फुर्सत मिलेगी। जल्द ही मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने जा रहा है। पासपोर्ट ऑफिस से पत्र आने के बाद डाक विभाग परिसर में दफ्तर के लिए स्थान चयन किया जा चुका है। डाक विभाग के अफसरों के अनुसार अगले माह से लोगों के पासपोर्ट बनने शुरू हो जाएंगे। पासपोर्ट ऑफिस यहां खुलने से अमेठी जनपद के लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन



 विदेश मंत्रालय की अनुमति के बाद जिले के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश मुख्यालय के पासपोर्ट विभाग से इसकी रूपरेखा भी निर्धारित कर दी गई है। पिछले दिनों इलाहाबाद व लखनऊ से पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों का दल जिला मुख्यालय पहुंचा था। डाकघर के पोस्टल रूम में पासपोर्ट सेवा केंद्र का सर्वे होने के बाद संचालन की अनुमति दे दी गई है। आवेदनकर्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए डाकघर के ग्राउंड फ्लोर पर ही पासपोर्ट बनाने की व्यवस्था की गई है। मेन गेट के बगल भूतल पर स्थित पोस्टल रूम का विभाजन करके पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाया जाएगा। यह कार्य जुलाई के आखिरी तक पूरा होने की उम्मीद है। 

होंगे छह काउंटर
पासपोर्ट सेवा केंद्र में छह काउंटर रहेंगे। दो काउंटरों पर डाककर्मियों की ड्यूटी रहेगी। शेष अन्य काउंटर पर पासपोर्ट विभाग के लोग मौजूद रहेंगे। डाक विभाग का दो कंप्यूटर भी पासपोर्ट आवेदन के कार्य में उपयोग किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को फिंगर प्रिंट्स, फोटो तथा दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही सुविधा मिल जाएगी। पुलिस वेरीफिकेशन के बाद आवेदकों को स्पीड पोस्ट से उनके पते पर पासपोर्ट भेज दिए जाएंगे।  
विज्ञापन


टोकन काउंटर से स्लिप मिलने के बाद ही आवेदक आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। पासपोर्ट सेवा केंद्र के सीएससी कांउटर पर फोटो तथा बॉयोमीट्रिक काम होगा। वीओ के काउंटर पर दस्तावेज चेक करने के बाद उन्हें वेरीफाई किया जाएगा। इसके बाद ग्रांटिंग ऑफिसर फाइल को स्वीकृत कर पासपोर्ट प्रिंट होने के लिए लखनऊ भेजेंगे। आवेदकों के बैठने की व्यवस्था हॉल में रहेगी। विकलांगों व वृद्धजनों की सुविधा का भी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें