फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। इससे स्लीपर और साधारण कोच में भीड़ उमड़ रही है। सबसे ज्यादा लंबी वेटिंग 288 के पार मुंबई को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस में चल रही है।
विज्ञापन



नई दिल्ली रूट की ट्रेनों में शनिवार के लिए लंबी वेटिंग है। इस रूट की गाड़ी संख्या 14007 सद्भावना एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में 124 वेटिंग, गाड़ी संख्या 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस में वेटिंग 45, गाड़ी संख्या 22417 महामना एक्सप्रेस में 55 वेटिंग, गाड़ी संख्या 22539 मऊ-आनंद बिहार एक्सप्रेस में वेटिंग 125 है। मुंबई रूट की गाड़ी संख्या 22184 साकेत एक्सप्रेस में रविवार के लिए वेटिंग 288 है। वहींं मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 22130 तुलसी एक्सप्रेस में सोमवार के लिए वेटिंग 175 है।


इसके अलावा शनिवार को अहमदाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 19408 बनारस-अहमदाबाद एक्सप्रेस में वेटिंग 225 है। सीआरएस शेर मोहम्मद ने बताया कि महानगरों को जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर कोच में सीटें फुल चल रही हैं। लंबी वेटिंग का टिकट मिल रहा है। प्रमुख ट्रेनों में आगे के दो-तीन दिनों में कन्फर्म सीट की संभावना भी कम दिख रही है।
विज्ञापन






यात्रियों ने बताई पीड़ा
रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर शुक्रवार को टिकट लेने आए यात्रियों ने पीड़ा बयां की। अलीगंज से आए शीतला प्रसाद ने बताया कि होली पर वह मुंबई से घर आए थे। कई दिन से आरक्षण केंद्र पर चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी वापसी का कन्फर्म टिकट नहीं मिला। मजबूरी में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। बीकापुर से आए अनुज कुमार ने कहा कि अहमदाबाद का टिकट लेना था। स्लीपर कोच में सीट फुल हो गई है। अब सोमवार को जनरल डिब्बे में सफर करेंगे। कुछ इसी तरह का हाल कुड़वार इसौली के मुस्तफा, केनौरा के बब्बन मिश्रा और सोनबरसा के रामसहाय का भी रहा। दिल्ली और मुंबई के लिए टिकट लेने आए इन लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें