फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत

Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ/अखंडनगर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सीचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अखंडनगर थाने के भेलारा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



चांदा थाना क्षेत्र के सेमरीकला निवासी सुबरन यादव (65) बृहस्पतिवार को बाइक से नरहरपुर गांव के पास से जा रहे थे। तभी कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुबरन को सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबरन ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।


उधर, जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी सोनल साहू (28), गणेशनाथ साहू (26), शिवम यादव (27), हिमांशु यादव (26) बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे एक ही बाइक से शाहगंज से अयोध्या जाने के लिए निकले थे। रास्ते में अखंडनगर थाने के भेलारा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारोें गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सोनल चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। घायलों को एंबुलेंस से शाहगंज स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें