फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्री की मौत

Sat, 27 Dec 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पयागीपुर निवासी रमेश चंद्र मिश्र (55) शनिवार भोर लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह प्लेटफार्म पर बेंच पर बैठे थे। कुछ ही देर बाद बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्लेटफार्म तीन पर पहुंची रमेश चंद्र की पत्नी सुनीता मिश्रा ने बताया कि गांव मोतिगरपुर के घनी का पुरवा नानेमऊ है। पूरा परिवार शहर के पयागीपुर मोहल्ले में रहता है। उन्होंने बताया कि उनके पति गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हर माह वह डायलिसिस के लिए लखनऊ जाते थे। शनिवार सुबह वह घर से लखनऊ जाने के लिए निकले। उन्हें कुंभ अप एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब एक घंटे तक उनका शव प्लेटफार्म पर ही पड़ा रहा। जीआरपी थानाध्यक्ष भोलाशंकर ने बताया कि आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


परिवार में मची चीख-पुकार
रमेश चंद्र पहले प्राइवेट नौकरी करते थे। तबीयत खराब होने की वजह से वह शहर के पयागीपुर स्थित घर पर रहते हैं। उनके दो पुत्र हिमांशु व आशुतोष हैं। दोनों बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुनीता व अन्य परिजन रहते हैं। रमेश की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें