फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे स्टेशन के नए भवन के सामने पार्किंग शुरू

Sun, 27 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों से अब यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने नए भवन के सामने चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्टैंड शुरू कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित स्थान पर वाहनों को खड़ा कराने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे मुख्य द्वार के सामने लगने वाले जाम और आवागमन की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब स्टेशन आने वाले यात्रियों को वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर जगह तलाशने की जरूरत नहीं होगी। चार पहिया वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े किए जा सकेंगे। इससे मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर वाहनों की भीड़ कम होगी और यात्रियों के पैदल आने-जाने के लिए रास्ता भी सुगम रहेगा। यात्रियों को लेने और छोड़ने आने वाले वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने पार्किंग के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया है। चार पहिया वाहन खड़ा करने पर दो घंटे तक 20 रुपये, छह घंटे तक 30 रुपये, 12 घंटे तक 40 रुपये और 24 घंटे तक 60 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, मासिक पार्किंग शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क निर्धारित होने से वाहन चालकों को पहले से जानकारी रहेगी और पार्किंग व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) विवेक त्रिपाठी ने बताया कि नए भवन के सामने चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्टैंड का संचालन शुरू हो गया है। निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़े कराने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार के सामने यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और वाहनों की भीड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें