फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कोरोना कैरियर बनकर पहुंचे परदेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के गांवों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। एक के बाद एक गांव से ही मरीज मिलने से संक्रमण का अंदेशा जोर पकड़ता जा रहा है। अब तक मिले नौ में सात मरीज गांव से ही हैं। यह संख्या गांव तक संक्रमण पहुंचने की पुष्टि कर रही है। संक्रमित मरीजों में परदेसियों के पाए जाने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार अभी तक जिले में नौ कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें दो शहर से व सात केस गांव के शामिल हैं। शहर में खैराबाद से ताल्लुक रखने वाले पाए गए दो पॉजिटिव मरीज सूडानी जमाती व मदरसा शिक्षक प्रशासन की ओर से अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
दोनों की रिपेार्ट निगेटिव आने पर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक मोतिगरपुर के ढेमा का मरीज भी लखनऊ से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब बचे छह मरीज गांव से ही ताल्लुक रखने वाले हैं। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों से सात मरीज मिलने से गांवों में संक्रमण के फैलाव का अंदेशा जताया जाने लगा है।
विज्ञापन

हालांकि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से संक्रमण का फैलाव गांव तक पहुंचने से रोकने के लिए काफी इंतजाम किए गए हैं लेकिन संक्रमित परदेसियों से सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई। गांवों में अभी तक संक्रमित मिले लोगों में परदेसी ही शामिल हैं। बड़ी संख्या में इनके पहुंचने से अन्य ग्रामीणों के लिए भी खतरा बढ़ गया है।
अब प्रशासन के सामने परदेसियों को होम क्वारंटीन रखने व इस दौरान उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने की चुनौती बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन के निर्देश पर गांवों में अधिकांश ग्राम प्रधान परदेसियों को होम क्वारंटीन करने की कोशिश में लगे हैं लेकिन अधिकांश गांवों में कुछ परदेसी होम क्वारंटीन की व्यवस्था को धता कर दे रहे हैं। गांवों में सख्ती नहीं होने से खतरा ज्यादा बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।
शहर में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर जिला प्रशासन ने खैराबाद मोहल्ले के एक किमी एरिया को कंटेनमेंट जोन व तीन किमी एरिया को बफर जोन घोषित कर दिया था। एक किमी एरिया में घर से निकलने पर पूरी पाबंदी लगा दी गई थी।
यहां आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस क्षेत्र में जरूरी सामानों की डोर टू डोर आपूर्ति की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा अब भी इस क्षेत्र में निकलकर व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अब तक के नतीजों पर गौर करें तो प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई शहर में काफी कारगर साबित हुई। शहर में मरीज दो तक ही सिमट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें