सुल्तानपुर। खेत में पराली जलाने पर रोक के बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। कादीपुर क्षेत्र में मंगलवार को पराली जलाने का एक मामला पुलिस ने पकड़ा। कादीपुर क्षेत्र के मामूरपट्टी खोजापुर गांव में एक खेत में कंबाइन मशीन से धान की कटाई कराई थी।
इसके बाद खेत में ही पराली जला दी गई। इसकी सूचना मिले पर पहुंची पुलिस ने मशीन संचालक व किसान को पराली जलाने के आरोप में जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया है। जुर्माना नहीं जमा करने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है।