सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र में अटरा गांव के पास रविवार की रात सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। बस सुल्तानपुर से दोस्तपुर की तरफ जा रही थी। चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। चालक उदयराज यादव निवासी खुटहन को मामूली चोटें आईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रात में ही क्रेन बुलाकर बस को खड्ड से बाहर निकलवाया।