फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत स्टेडियम : चार साल में लागत सवा गुनी, निर्माण अधूरा

Mon, 24 Jun 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के इकलौते पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का जीर्णोद्धार अब खिलाड़ियों पर भारी पड़ने लगा है। चार साल से यहां धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिससे खेल गतिविधियां तकरीबन ठप हैं। इस दौरान निर्माण की लागत तो 4.99 करोड़ का बजट बढ़कर 6.31 करोड़ रुपये हो गई, लेकिन काम अब भी अधूरा है।
विज्ञापन



दो नवंबर 2020 को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल संघों की मांग पर खेल निदेशक को स्टेडियम के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया था। तब खेल विभाग के इस्टीमेट पर शासन ने 4.99 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। निर्माण का जिम्मा सिडको को मिला था, लेकिन इसके ठेकेदार इतनी लापरवाही से काम कर रहे हैं कि यह पूरा ही नहीं हो रहा है।



समय पर काम पूरा न होने से निर्माणदायी संस्था ने निर्माण सामग्री महंगी होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए थे। तब शासन ने 4.99 करोड़ का बजट रिवाइज कर 6.31 करोड़ रुपये कर दिया। इसके बावजूद काम बेहद धीमा है। खेल विभाग की ओर से बार-बार जारी हो रहे नोटिस बेअसर रहे। सिडको के अधिकारी अभी भी काम पूरा करने के लिए दो माह की माेहलत मांग रहे हैं।
विज्ञापन






यह होने थे प्रमुख काम
54 लाख से मल्टी परपज हॉल का नवीनीकरण, 26 लाख से पवेलियन नवीनीकरण, 32 लाख से स्वीमिंग पूल व चेंज रूम, 17 लाख से जॉगिंग ट्रैक निर्माण, 85 लाख से चहारदीवारी व संबंधित नाली निर्माण, 21 लाख से सबमर्सिबल पंप एवं भूतल वाटर टैंक के निर्माण। इसके अतिरिक्त 93.79 लाख रुपया स्वीमिंग पूल के उपकरण आने थे। 18.48 लाख से पूल के जीर्णोद्धार होना था।






दो माह में हैंडओवर का प्रयास : डीएसओ
जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेद्र सिंह चौहान ने बताया कि अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया गया है। दो माह के अंदर स्टेडियम हैंडओवर लेने का प्रयास किया जा रहा है। कैंप संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें