फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तेंदुए की आहट से बछेड़िया में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। बछेड़िया गांव में मंगलवार दोपहर एक बजे तेंदुए जैसे जंगली जानवर के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत से ट्रैक्टर लेकर लौट रहे सौरभ त्रिपाठी के सामने अचानक जानवर आ गया। उसने उनकी ओर झपटने की कोशिश की। खतरा भांपकर उन्होंने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ाई, जिसके बाद जानवर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

सौरभ ने दूर जाते जानवर का वीडियो भी बनाया। सूचना फैलते ही ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और खेतों व रास्तों पर निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद तत्काल वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। बाद में अखंडनगर रेंज कादीपुर के वाचर गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के साथ वीडियो भी देखा।
तेंदुआ या फिशिंग कैट, जांच से खुलेगा राज
प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में तेंदुए की पुष्टि नहीं हो रही है। यह फिशिंग कैट भी हो सकता है। कादीपुर रेंजर पंकज चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। क्षेत्र में दो दिन निगरानी होगी। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले सुनसान रास्तों व खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें