भदैंया। कोतवाली देहात के मानापुर, गौरा, पांडेयपुर, पाल्हनपुर, पूरेकिरता, मुरारपुर, नरहरपुर, श्रीपुर, गुपसाड़, लोदीपुर, सौराई, भरथीपुर व बिसानी गांव के लोगों का आरोप है कि कुछ दिनों से उनके घरों पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। पांडेयपुर निवासी राम अंजोर गुप्ता, पूरे किरता निवासी अर्जुन यादव, भोला यादव, सजनलाल, करिया व पाल्हनपुर निवासी चिल्लू ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उनके घरों पर पत्थर फेंके गए।
ग्रामीण देर रात तक जागकर पत्थरबाजों को पकड़ने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि अराजक तत्वों की हरकत है। जल्द ही पत्थरबाजी करने वाले अराजकतत्वों को पकड़ा जाएगा।