फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सभी बूथों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों समेत सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बूथों की वेबकॉस्टिंग भी कराई जाएगी। बुधवार को निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने नामित अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने पंचायत चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव के लिए नामित प्रभारी अधिकारियों को अपने दायित्वों का समय से निर्वहन करने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टियों के रवानगी के लिए छोटे व बड़े वाहनों का इंतजाम करने को कहा। स्टेशनरी, मतपत्र, प्रपत्र आदि की तैयारी पूर्व में ही करने का निर्देश दिया।
बताया कि पंचायत चुनाव में सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित होगा। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तहसील स्तर से तत्काल कराया जाय। बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि भोजन एवं जलपान की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाय। सभी बूथों पर कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत मतदान कराने की तैयारी का निर्देश सीएमओ केे दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस तैयारियों के बारे में भी बताया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें