फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 वर्षीय बीएड की छात्रा बनी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत फ़त्तेपुर में एक बीएड छात्रा को जनता ने अपना प्रधान चुना है। 21 वर्षीय प्रियंका सिंह बीएड कर रही हैं। इनके पिता पृथ्वीराज सिंह क्षेत्र में पहलवान के नाम से जाने जाते है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर दंगल आयोजित कराते रहते है। इनकी पत्नी बीना सिंह 2010-2015 तक प्रधान रही हैं। समाजसेवा में पति-पत्नी की रुचि है। प्रियंका को समाज सेवा की प्रेरणा अपनी मां से मिली है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 22 मतों से हराकर चुनाव में जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका का कहना है कि गांव में बालिका शिक्षा के साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का इरादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें