इसौली विधानसभा क्षेत्र की बैठक में जिलाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई।
सुल्तानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने शनिवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से पंचायत तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। कहा कि पंचायत चुनाव सेमी फाइनल है, इसे जीतकर ही विधान सभा को जीता जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कुड़वार, बल्दीराय, पीपरगांव, शिवनगर व धम्मौर मंडल की बैठकों में हिस्सा लिया। कुड़वार व बल्दीराय स्थित ब्लॉक सभागार में हुई कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जुटने के लिए प्रेरित किया। बैठक में प्रदीप शुक्ला, रमेश तिवारी, अशोक यादव, राम जतन यादव, अवधेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसौली, सुल्तानपुर, कादीपुर, लंभुआ व सदर विधानसभा क्षेत्रों के 26 मंडलों में बैठक का आयोजित की गई।