कुड़वार। डिजीटल क्रॉप सर्वे में लगे पंचायत सहायक को सांप ने डस लिया। रविवार को विकास खंड के मड़हा गांव निवासी पंचायत सहायक अनिल यादव (26) अपने गांव में ही क्रॉप सर्वे कर रहे थे। तभी अचानक सांप ने डस लिया। इस सूचना पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला के निर्देश पर एडीओ पंचायत दयावंत सिंह ने सचिवों के साथ पंचायत सहायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।