सुल्तानपुर। जिले के सभी 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें 2095 लोगों ने जांच करवाई और दवाएं लीं। इस दौरान आयुष्मान भारत के 42 गोल्डन कार्ड बनाए गए, 228 की कोविड स्क्रीनिंग की गई। सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम रहे।