फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवायत निभा पंचम धोबी ने रामनगर में डाला पहला वोट

Mon, 27 Feb 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अमेठी में चली आ रहीं परंपरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वक्त के साथ समाज को चलाने वाला तंत्र भले ही बदलता रहे पर परंपराओं का बदलना आसान नहीं होता। अमेठी में राजवंश से जुड़ी ऐसी ही एक परंपरा आज भी पूरी शिद्दत के साथ निभाई जाती है।
विज्ञापन


अमेठी विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बूथ की इस अनोखी परंपरा के तहत इस बार भी विधानसभा चुनाव में पंचम धोबी के पहला वोट डालने के बाद अमेठी राजवंश के प्रमुख व राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह और उनकी पत्नी अमीता सिंह ने वोट डाला। उसके बाद मतदान की औपचारिक शुरुआत हो गई। राजतंत्र के जमाने से संबंधित इस रामनगर बूथ पर वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। पंचम के वोट डालने के ठीक बाद राजघराने के सदस्य वोट डालते हैं।

उसके बाद अन्य लोग मतदान शुरू करते हैं। दरअसल पंचम जाति के धोबी हैं और इस इलाके में हर शुभ काम की शुरुआत धोबी से कराने की परंपरा है। पंचम 21 साल की उम्र से इस परंपरा को निभा रहे हैं। इस समय उनकी उम्र करीब 79 वर्ष है। वोटर बनने के बाद एक भी चुनाव ऐसा नहीं रहा, जिसमें इस बूथ पर पंचम ने पहला वोट न डाला हो। हालांकि उन्हें यह याद नहीं रहा कि पहला वोट उन्होंने कब और किसे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें