फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए दो ग्राम पंचायतों में बने वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव के लिए एक गांव के निवासी दो ग्राम पंचायतों के वोटर बन गए हैं। शपथ पत्र शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम को जांच कराने का निर्देश दिया है। प्रकरण में एक बीएलओ पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

धनपतगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत खारा में दूसरे ग्राम पंचायत के 10 लोगों का नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल कर दिया गया। शपथ पर गांव के आदित्य कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि बीएलओ ने पीरोसरैया गांव के 10 महिला-पुरुषों का नाम पंचायत मतदाता सूची में शामिल कर लिया है। साथ ही प्रधान के कहने पर ग्राम पंचायत खारा के कुछ नाम को वोटरलिस्ट से हटा दिया है। धनपतगंज विकास खंड के जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के ब्लॉक अध्यक्ष दिव्यराज सिंह ने भी शिकायत की है। शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम बल्दीराय को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें