फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पलक ने जीता स्वर्ण

Fri, 25 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पलक तिवारी। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
वलीपुर। विकासखंड बल्दीराय के पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर की कक्षा 11 की छात्रा पलक तिवारी ने 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 23 सितंबर को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई।
विज्ञापन

लोहरामऊ निवासी अजय कुमार तिवारी की पुत्री पलक का चयन पहले जिला स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ था। मंडल स्तर पर हंसराज इंटर कॉलेज, अमेठी में चयनित होने के बाद उन्होंने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में स्थान बनाया। 63 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए पलक ने अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व किया और प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पलक की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, रामजीत, अर्जुन सिंह, बबीता, प्रतिमा, वंदना गुप्ता समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें