सुल्तानपुर। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य विषयक निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध में एमए चतुर्थ सेमेस्टर की पलक उपाध्याय व पोस्टर में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की सानिया अंसारी अव्वल रहीं।
प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण दिवस पर पांच पौधे रोपित करने का संकल्प दिलाया। प्रो. नीलम तिवारी ने कहा कि लोगों को पॉलिथीन के बैग के स्थान पर कपड़े के बैग का प्रयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. गीता त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में प्रो. नीलम तिवारी, प्रो. गीता त्रिपाठी और डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि शामिल रहे। इस मौके पर चित्रकला के प्राध्यापक विशाल विश्वकर्मा, पलक, खुशी, सानिया, दिव्या, नंदनी, स्नेहा, मेविस, शिफा, नेहा, तबस्सुम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।