फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में पीएसी जवान और वृद्धा की मौत

Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के परऊपुर के पास पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नकराही गांव के पास बृहस्पतिवार रात वीआईपी ड्यूटी के लिए अयोध्या जा रहे पीएसी बटालियन का एक जवान अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गए। शुक्रवार को ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पीएसी प्रयागराज चतुर्थ वाहिनी एफ टू दल के जवान बृहस्पतिवार रात प्रभारी दलनायक पीएसी शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में अयोध्या स्पेशल ड्यूटी पर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे उनका वाहन नकराही बाईपास स्थित ढाबा पर रुका था। सड़क पार करते समय प्लाटून के आरक्षी कृष्ण कुमार (42) निवासी प्रयागराज अज्ञात वाहन से टकरा गए। दुर्घटना में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद वाहन समेत चालक मौके से भाग निकला। घायल कृष्ण कुमार मेडिकल काॅलेज, सुल्तानपुर से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि पीएसी प्लाटून कमांडर शिशुपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पेड़ से टकराई कार, वृद्धा की मौत

भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी लिंक रोड पर परऊपुर के पास शनिवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में बैठी लखनऊ निवासी वृद्धा की मौत हो गई, और चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

लखनऊ के अंधार चौकी निवासी अजय वर्मा का परिवार शनिवार सुबह कार से वाराणसी जा रहा था। कोतवाल देहात के परऊपुर गांव के पास कार बेकाबू होकर सड़क किनारे चिलबिल के पेड़ से टकरा गई। कार में आगे बैठी अजय वर्मा की पत्नी सरिता वर्मा (60) की मौके पर मृत्यु हो गई।

जबकि, कार चालक रायबरेली के त्रिपुला निवासी विनय कुमार (28), लखनऊ के दुबग्गा निवासी श्रीधर के बेटे अनमोल (8), अंधार चौकी नववासी सरोज कुमारी (55), सीतापुर के अटारिया निवासी आवेदिका (32), हिमांशु (30) और लक्ष्मी (32) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि वृद्धा के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें