फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में शुरू हो गया ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में 50 बेड के मरीजों को ऑक्सीजन की राहत मिल सकेगी। डीएम की पहल व सांसद के सहयोग से करीब 50 लाख रुपये से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट शुक्रवार की रात संचालित हो गया। जिले में लगातार दूसरा ऑक्सीजन प्लांट चालू होने से प्राणवायु की दिक्कत तकरीबन दूर हो गई है। अभी अन्य प्लांट पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर जिले में मची हायतौबा को देखते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने यूपीडा से बातचीत करते हुए एक ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए तैयार किया था।
इसमें प्लांट की मशीन तमिलनाडु से लाने में आ रही दिक्कत को डीआरडीओ से बातचीत करके सांसद मेनका गांधी ने समस्या दूर कराई थी। डीएम की पहल व सांसद के सहयोग से ट्रॉमा सेंटर में करीब 50 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया गया। प्लांट की मशीन पर करीब 37 लाख व स्थापना में करीब 17 लाख का खर्च आया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की मौजूदगी व इंजीनियरों की देखरेख में शुक्रवार की रात ऑक्सीजन प्लांट संचालित कर दिया गया। प्लांट संचालन से ट्रॉमा के 50 बेड के मरीजों की ऑक्सीजन की दिक्कत दूर हो गई।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भी प्लांट का जायजा लिया। बताया कि जिले में यह दूसरा प्लांट संचालित हुआ है। इसके पहले कादीपुर सीएचसी में एक छोटे प्लांट का संचालन शुरू हो चुका है। अन्य प्लांट प्रक्रिया में हैं। संचालन के मौके पर संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें