फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के हाइट गेज में फंसा ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैयां (सुल्तानपुर)। पंजाब से बिहार जा रहा थ्रेशर लदा ट्रक हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर स्थित हाइट गेज में रविवार दोपहर बाद फंस गया। ट्रक फंसने से हाईवे पर जाम लग गया। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद ट्रक को निकाला गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से विद्युत लाइन की सुरक्षा के लिए हाइट गेज लगाया गया है। इसके बादओवर लोड वाहन क्रॉसिंग पार नहीं कर पाते हैं। गेहूं की मड़ाई करने वाले थ्रेशर मशीनों से लदा एक ट्रक रविवार दोपहर बाद हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर स्थित हाइट गेज में ओवरलोड ट्रक का ऊपरी हिस्सा फंस गया।
इससे ट्रक वहीं खड़ा हो गया। ट्रक पंजाब से कानपुर के रास्ते थ्रेशर मशीन लेकर बिहार जा रहा था। ट्रक फंसने से हाईवे पर जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटेे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक व खलासी ने किसी तरह से हाइट गेज में फंसे ट्रक के ऊपरी हिस्से को बाहर निकाला। ट्रक जाने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसने से राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें