फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेटे से मिलने निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 31 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बेटे से मिलने निकली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने पांच-छह लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी उसे उसके घर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

रविवार की देररात लंभ्कुअतवाली पहुंचे पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन रविवार सुबह ई-रिक्शा से ससुराल में अपने बेटे से मिलने गई थी। बेटे से मिलने के बाद वह मायके लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ घटना हो गई। महिला देर रात करीब साढ़े 10 बजे अपने भाई के साथ लंभुआ कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें