फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर पलटा बेकाबू ट्रक, चालक-खलासी घायल

Wed, 05 Aug 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के अ​भियाखुर्द गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अभियाखुर्द गांव के पास मंगलवार तड़के सीतापुर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में ट्रक पर सवार चालक व खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना भोर चार बजे हुई। घायल ट्रक चालक सीतापुर के रायनगर निवासी शमशेर (42) व खलासी सोनू (40) को भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें