फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जारी कार्यवाही वापसी का आदेश

Thu, 22 Jan 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की तरफ से बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट से जारी आदेश की प्रति पेश करते हुए गिरफ्तारी सहित अन्य जारी कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए प्रभारी मजिस्ट्रेट मयूरेश श्रीवास्तव ने पूर्व में जारी कार्यवाही को थाने से बिना तामील कराए वापस मंगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में 29 जनवरी की तारीख तय की है। अमेठी कोतवाली के स्थानीय कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी ने तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी व कस्बे के ही रहने वाले आरोपी लल्लू प्रसाद सोनी, उनके भाई लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी व संगम लाल सोनी के खिलाफ अनुचित लाभ पाने के इरादे से नगर पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराने व अन्य आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें