फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फर्जीवाड़े के आरोपी ग्राम प्रधान व भाइयों के खिलाफ एफआईआर का आदेश

Tue, 14 Apr 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फर्जी जन्मतिथि दिखाकर प्रधानी का चुनाव लड़ने व विजयी होने के बाद अपने भाइयों को गलत तरीके से सरकारी धन का लाभ देने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भव्या श्रीवास्तव की अदालत ने संज्ञान लिया है। अदालत ने सोमवार को बल्दीराय थाना प्रभारी को इस मामले में ग्राम प्रधान विकास यादव व उनके दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बल्दीराय थाने के सिंघनी गांव निवासी अभियोगी अवधेश प्रताप सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर अर्जी पेश की। आरोप के मुताबिक वर्ष 2022 में उनके गांव निवासी विकास यादव ने उम्र 21 वर्ष से कम होने के बावजूद फर्जी जन्मतिथि दर्शाकर प्रधानी का चुनाव लड़ा और विजयी होने के बाद उन्होंने अपने भाई सुभाष यादव व अभिषेक यादव को मनरेगा योजना के अंतर्गत गलत तरीके से मजदूरी दिलाने का कार्य किया। अभियोगी ने ग्राम प्रधान विकास यादव व उनके भाइयों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर अभियोगी ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें