फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नेता विरोधी दल ने भाजपा को बताया प्रचार तंत्र की पार्टी

Thu, 25 Sep 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए सपा विधायक व विधानसभा के नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने जीएसटी की दरें घटने पर भाजपा पर तंज कसा। गोलाघाट स्थित एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा को प्रचार तंत्र की पार्टी करार दिया।
विज्ञापन

कहा कि किसी का घर लूट लो और उसको बाद में अनुदान दो। इसके बाद हल्ला करो। भाजपा आजकल यही कर रही है। प्रचार का तरीका भाजपा से कोई सीखे। उन्होंने पूर्व मंत्री आजम खान को पार्टी का फाउंडर मेंबर बताया। कहा कि इतनी खराब कानून व्यवस्था कभी नहीं रही। गांव-गांव पहरा दे रहे हैं। जब थाने में 13 पुलिस कांस्टेबल हुआ करते थे, तब इतना पहरा नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें