सुल्तानपुर। भूगोल एक बहुआयामी विषय है। इसका उद्देश्य समाज की क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करना है। विद्यार्थियों के पास भूगोल विषय से भी रोजगार पाने के तमाम अच्छे अवसर मौजूद है। यह बात केएनआई पीएसएस के भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. पीएस कमला ने कहीं। वह बुधवार को राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, वर्तमान परिदृश्य में भूगोल की सार्थकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सेदारी कर रहे थे।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिमोट सेंसिंग भूगोल का एक नया रूप निदर्शन है। इसका अध्ययन करके छात्र-छात्राएं विभिन्न संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकती है। पूर्व प्राचार्य प्रो. एमपी सिंह ने भूगोल विषय से जुड़ी अन्य रोचक जानकारियों के बारे में भी मौजूद छात्र-छात्राओं को बताया।