फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम के सामने एक पक्ष ने दूसरे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बनभोकार गांव में कोर्ट के आदेश पर भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के बनभोकार गांव निवासी बुद्धिराम यादव और रामकरन यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजस्व टीम हदबरारी के लिए गांव पहुंची थी। राजस्व टीम ने जैसे ही पैमाइश करना शुरू किया।
तभी रामकरन यादव के पक्ष ने बुद्धिराम यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुद्धिराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि बुद्धिराम यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें