फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीएम आवास योजना के लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें हुईं

Thu, 11 Jun 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। विकास क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए खुली बैठकें हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के समक्ष आवास के दावेदारों की सूची पढ़कर सुनाना था। सेक्टर प्रभारियों की अध्यक्षता में ये बैठकें संपन्न हुईं। इनमें नौगवां रायतासी, ग्रेंट कुड़वार, सरकौड़ा, पटईपुर, खंड़सा, हरखपुर और सरैया पूरे विसेन सहित कई ग्राम पंचायतें शामिल थीं।
विज्ञापन

सेक्टर प्रभारियों ने ग्रामीणों से पात्र व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। सचिव दीप्ति यादव ने बताया कि नौगवां रायतासी में 81 लोग पात्र पाए गए हैं। हरखपुर में 70 लोग पात्र मिले हैं। बैठकों की अध्यक्षता संतोष कुमार पाल, सुभाष सिंह, दीपशिखा चौरसिया, अविनाश चंद्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव और पूनम ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें