फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्टंटबाज का नहीं, एफआईआर में सिर्फ गाड़ी नंबर का जिक्र

Fri, 23 May 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन इलाके में बृहस्पतिवार सुबह इसी कार से हुआ था हादसा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के स्टेला मारिस कान्वेंट स्कूल के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एफआईआर में कार का नंबर शामिल किया है। स्टंटबाज का नाम केस में नहीं है, और उसे पुलिस ने छोड़ दिया है। कोतवाल धीरज कुमार का कहना है कि इस तरह के केस में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।
शहर के सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता नवीन शुक्ल सुबह अपने बेटे रुद्रांश को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे स्टेला मारिस स्कूल के पास एक स्टंटबाज ने अचानक कार को बीच सड़क पर घुमा दिया, जिसकी चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत हो गई थी। उनके बेटे का उपचार पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। हादसे के बाद लोगों ने कार चला रहे युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

देर शाम अधिवक्ता की पत्नी अमिता शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर यूपी 44 बीएच 8120 को इंगित करते हुए केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रात में ही स्टंटबाज को पुलिस ने छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह पूरे शहर में इस बात की चर्चा रही कि जिस युवक की गलत ड्राइविंग से हादसा हुआ, उसे पुलिस ने ऐसे ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

ढाढ़स बंधाने वालों का लगा रहा तांता

दिवंगत अधिवक्ता के घर पर सुबह से ही ढाढ़स बंधाने वालों की भीड़ लगी रही। कई समाजसेवी, वरिष्ठ अधिवक्ता और नेता उनके घर पहुंचे और गमगीन परिवारीजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें