फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेडियोलॉजिस्ट एक, अल्ट्रासाउंड के लिए हफ्तेभर इंतजार

Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इलाज कराने आए मरीज।   -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की करीब 31 लाख की आबादी के लिए मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे है। बिरसिंहपुर 100 बेड अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को यहां से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


सप्ताह में केवल दो दिन जांच होने से मरीजों को तीन से सात दिन बाद की तारीख मिल रही है। सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने से अल्ट्रासाउंड जांच पूरी तरह बंद रही। जांच कराने पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज की फिजिशियन और सर्जन ओपीडी में रोजाना पेट दर्द, पथरी, लिवर, किडनी समेत अन्य बीमारियों के 200 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में जांच की सीमित सुविधा के कारण मरीजों को लंबी तारीख दी जा रही है। दूरदराज गांवों से आने वाले मरीजों के लिए परेशानी और बढ़ जाती है। समय पर जांच न होने से कई मरीज निजी केंद्रों पर जांच कराने के लिए मजबूर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें