फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योजनाओं का सिर्फ नाम बदला, काम नहीं’

Fri, 02 Sep 2016 10:36 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
मनरेगा में धांधली की जांच होगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सवा साल बाद जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी वाली इस बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता ठीक न होने के साथ अनियमितता व घपले का मुद्दा उठा।
विज्ञापन


बैठक शुरू होते ही विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह व एमएलसी दीपक सिंह ने पिछली बैठक में उठे मनरेगा में गड़बड़ी के मामले की ईओडब्ल्यू से चल रही जांच पूरी न होने का मामला उठाया। राहुल गांधी ने डीएम चंद्रकांत पांडेय व एसपी हीरालाल से मामले की जांच जल्द पूरा कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। 

विधायक गौरीगंज ने दैवीय आपदा के तहत सिर्फ अपने क्षेत्र के मात्र एक गांव के लोगों को आवास मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सुविधा अन्य गांवों के लोगों को क्यों नहीं मिल रही। कांग्रेस एमएलसी की ओर से उठाए गए एक सवाल के जवाब में राहुल ने अफसरों को मनरेगा के तहत आवंटित बजट सभी ब्लॉकों में समान रूप से देने को कहा।
विज्ञापन


विधायक जगदीशपुर राधेश्याम ने जिले में प्रस्तावित पीएएमजीएसवाई की छह सड़कों का निर्माण नहीं पूरा होने व उनके निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। राहुल ने डीएम से सभी अधूरी सड़कों का निर्माण जल्द पूरा करने के साथ सड़कों की गुणवत्ता जांच का काम विशेष जांच दल से दो महीने में पूरा करने का आदेश दिया। बैठक में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के दौरान गुणवत्ता का ध्यान न रखने व लोगों को तीन दिन में उपलब्ध नहीं कराने का मुद्दा उठा।

ब्लॉक प्रमुख तिलोई मुन्ना सिंह ने तिलोई में प्रस्तावित होने के बावजूद 200 बेड का अस्पताल निर्माण नहीं शुरू होने का मामला उठाया। बैठक में जिले में अरसा पूर्व से तैयार खड़े पोस्टमार्टम हाउस को जल्द शुरू कराने के साथ जिला अस्पताल में बर्न यूनिट स्थापित कराने की मांग उठी। कई जनप्रतिनिधियों ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा न मिलने का मामला उठाया। राकेश सिंह ने इस मामले में केंद्र की कमी बताई तो राहुल ने मामले को संसद में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें