फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। सुदनापुर गांव में कुएं के पास स्नान कर रहे एक किशोर का पैर फिसल गया। जब तक वह कुछ समझता गहरे कुएं में गिर पड़ा। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किशोर को कुएं से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुदनापुर गांव निवासी जयप्रकाश वर्मा का बेटा अभिषेक वर्मा (16) शनिवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ कुएं के पास स्नान कर रहा था। इस बीच अभिषेक का पैर फिसल गया और वह कुएं में गहरे पानी में गिर पड़ा।
कुएं के पास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से अभिषेक को कुएं से बाहर निकाला। परिवारीजन आननफानन में अभिषेक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें