फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे साल में मिला एमडीएम का एक घोटाला

Mon, 28 Dec 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015 में अभी तक मिड-डे मील में सिर्फ एक घोटाला सामने आया है, जिसमें प्रधान, चार सचिवों एवं कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अतिरिक्त एमडीएम के संचालन में लापरवाही बरतने वाले कई प्रधानाध्यापकों को नोटिस मिल चुकी है।
विज्ञापन



जिले में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में अनियमितता की शिकायतें आए दिन तहसील दिवस एवं बीएसए कार्यालय में आती रहती है। कई मामले प्रधान एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक के अंतर्विरोध की वजह से एमडीएम संचालन में बाधा के भी आते रहते हैं। बावजूद इसके जिले में एमडीएम में घोटाले का सिर्फ एक मामला ही उजागर हो सका है। बीते 17 दिसंबर को एमडीएम में अनियमितता के मामले में अखंडनगर क्षेत्र के पाराबासूपुर की ग्राम प्रधान, तत्कालीन चार वीडीओ और कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज हुई है।

साथ ही घपले में शामिल रहे लोगों से कन्वर्जन कॉस्ट की अवशेष धनराशि तथा खाद्यान्न की बची धनराशि भी वसूलने का आदेश जारी हुआ है। अखंडनगर विकासखंड क्षेत्र के पाराबासूपुर की ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी ने वर्ष 2005-06 से अक्तूबर 2010 के मध्य एमडीएम योजना अंतर्गत उपलब्ध कराई गई कुल कन्वर्जन कॉस्ट  6,34,747 में 5,51,658 रुपये ही खर्च किया था। साथ ही इस अवधि में   प्राप्त 128.62 क्विंटल गेहूं में 86.34 का ही उपयोग हुआ था।
विज्ञापन


 प्राप्त  259.44 क्विंटल चावल में 172.69 क्विंटल ही प्रयोग में लिया गया था। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी अखंडनगर ने प्रकरण की जांच की, जिसमें कन्वर्जन कॉस्ट एवं एमडीएम में प्रयुक्त होने वाले खाद्यान्न में गड़बड़ी को सही पाया गया। वसूली के लिए गेहूं को प्रति क्विंटल 1422.62 तथा चावल को 2020.75 रुपये की दर से जोड़ा गया है।

3,18,536 रुपये की होगी वसूली
सुल्तानपुर। अखंड नगर के पाराबासूपुर गांव में एमडीएम में अनियमितता के मामले में कुल 3,18,536.42 रुपये की धनराशि की वसूली की जाएगी। जिसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान से 1,59,268.21 रुपये,  कोटेदार से 1,17,724.21 रुपये तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से  10,386 रुपये की धनराशि वसूली जाएगी। वसूली गई धनराशि को शासकीय कोषागार में जमा कराने का भी निर्देश बीएसए ने दिया है।

2447 स्कूलों में संचालित एमडीएम व्यवस्था
सुल्तानपुर। जिले के कुल 2447 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित हो रही है। इसमें 1725 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय एवं 617 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 41 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल एवं 64 इंटर कॉलेजों में भी एमडीएम संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें