फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत, 29 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को 29 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इलाज के दौरान शहर के एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। एक और मरीज की मौत से मृतकों की संख्या 41 हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 29 और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के भी मरीज शामिल हैं। नए मरीज मिलने के साथ ही इलाज के दौरान बाराबंकी में जिले के एक मरीज की मौत हो गई। तीन दिन पहले शहर के विवेकनगर निवासी मरीज को दिक्कत होने पर उसे बाराबंकी भेजा गया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को अभी मौत की सूचना नहीं मिली है।
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 10 सितंबर को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 501 सैंपलों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। विभिन्न जगहों से पोर्टल पर दो मरीज अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कराए गए 1002 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल में कराई गई ट्रूनेट जांच में दो और एक व्यक्ति निजी लैब की जांच में संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 37 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें