फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खड़े ट्रक से भिड़ा दूसरा ट्रक, एक की मौत

Mon, 18 May 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंभुुआ कब्रिस्तान के पास दुर्घटना के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थानीय कब्रिस्तान के निकट खड़े ट्रक से सोमवार सुबह एक दूसरा ट्रक पीछे से भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक प्रतापगढ़ जिले के बाबूगंज निवासी शिवकुमार यादव (40) की मौत हो गई। प्रतापगढ़ के लीलापुर के पतुरकी निवासी खलासी शमशेर (20) को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे हुई। सुल्तानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक फोरलेन पर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा कोयला लदा तेज रफ्तार ट्रक पीछे से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे के ट्रक पर सवार चालक व खलासी उसमें फंस गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला गया।

घायलों को एंबुलेंस से लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक फोरलेन पर अफरातफरी रही। खलासी का इलाज करके उसे अस्पताल से छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें