फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियापुर उपकेंद्र पर बनेगा एक और फीडर

Sun, 03 Apr 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के दरियापुर उपकेंद्र पर एक नया फीडर बनाया जाएगा। उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर को लोडमुक्त करने के लिए नया फीडर बनाकर उसकी सप्लाई बांटी जाएगी। एक और फीडर बनाने के लिए शनिवार से वितरण खंड ने कार्य शुरू कर दिया है। कार्य को देेखते हुए तीन नंबर फीडर से जुड़े आधा दर्जन मोहल्लों में  दिन में लगातार तीन दिन तक पांच घंटे सप्लाई बाधित रहेगी। 
विज्ञापन



शहर के दरियापुर उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर को लोडमुक्त करने का कार्य शुरू हो गया है। तीन नंबर फीडर पर अधिक लोड को देखते हुए वितरण खंड ने एक नया फीडर बनाने का निर्णय लिया है। नया फीडर बनने के बाद तीन नंबर फीडर के लोड के आधे भार को नए फीडर पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। वितरण खंड के मुताबिक नया फीडर  बनने से तीन नंबर फीडर लोडमुक्त हो जाएगा। शनिवार से वितरण खंड ने नया फीडर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।

कार्य के दौरान उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर  से जुड़े शास्त्रीनगर, राहुल चौराहा, प्यारेपट्टी समेत आधा दर्जन मोहल्लों  में सुबह आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया गया है। वितरण खंड एसडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि फीडर बनाने का कार्य  बुधवार तक चलेगा। इस दौरान अभी तीन दिन सुबह आठ से दोपहर बाद एक बजे तक तीन  नंबर फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। बताया कि इसकी भरपाई रोस्टर के दौरान की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और फीडर बनने से दरियापुर उपकेंद्र पर फीडरों की संख्या छह हो जाएगी। अभी तक इस उपकेंद्र पर पांच फीडर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें