फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और प्रौढ़ की मौत, चार नए पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना से पीड़ित एक और प्रौढ़ की सोमवार को मौत हो गई। मौत के बाद ट्रूू नेट मशीन से हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिलें में मां-बेटे के साथ चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने शव को गाइड लाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार का निर्देश दिया है। इस घटना के बाद जिले में कोरोना पीड़ितों की मौत की संख्या चार हो गई है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जयसिंहपुर के सरायनौरंग निवासी एक प्रौढ़ 17 जून को दिल्ली से घर पहुंचे थे। प्रौढ़ की अचानक सोमवार को मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने ट्रूनेट मशीन से प्रौढ़ के शव की जांच की। जांच में प्रौढ़ में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। प्रौढ़ में अन्य कोई रोग नहीं पाया गया। प्रौढ़ की मौत की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन की गाइड लाइन के मुताबिक शव के अंतिम संस्कार का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एक और मौत से जिले में कोरोना से मौतों की संख्या चार हो गई है। सीएमओ ने बताया कि इसके साथ ही चार नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें धनपतगंज के देहली बाजार निवासी एक बच्चा समेत उसकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
दोनों परिवार के साथ 17 जून को हरियाणा से घर आए थे। शहर से सटे दूबेपुर विकास खंड के लंबरदार का पुरवा निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। युवक प्राइवेट कार से 17 जून को दिल्ली से वापस घर आया था।
शहर से सटे कूरेभार ब्लॉक के पांचोपीरन निवासी एक महिला भी परिवार की पूर्व में पॉजिटिव मिली महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। चारों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है।
जांच में दो भर्ती मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मौजूदा समय में संक्रमित मरीजों की संख्या 167 हो गई है। अभी तक 108 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। चार मरीजों की मौत हो चुकी है। 55 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें