फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप और ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत

Sat, 22 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित धम्मौर थाने पास बारातियों से भरी जीप की ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में जीप सवार एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जीप में सवार एक बच्चा बाल-बाल बच गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली देहात थाने के महानपुर निवासी वदूद खान के बेटे की बारात शनिवार को अमेठी के महमूदपुर गांव गई थी।

दोपहर बाद बारात लौट रही थी। बारातियों की एक जीप धम्मौर-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित धम्मौर थाने के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों से भरी जीप सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में जीप सवार कोतवाली देहात के महानपुर निवासी मोतीन खान (46) पुत्र लुकमान खान की मौके पर मौत हो गई। जीप चालक श्रीराम, शाकिर खान, महफूज खान, आदिल व गुफरान खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महफूज व श्रीराम की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

दुर्घटना में हसनैन का पांच वर्षीय पुत्र कैफ बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे के शिकार मोतीन खान के यहां सिर्फ उनकी पत्नी हैं। उनकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें