फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



अमेठी जिले के घुघुइयापुर निवासी पवन तिवारी (40) बृहस्पतिवार शाम बाइक से हलियापुर की तरफ जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। गंभीर हालत में पवन को पिठला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर अयोध्या रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।


उधर, हलियापुर निवासी किसान सलीम (50) को बृहस्पतिवार शाम सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी थी। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हलियापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्तपुर थाना क्षेत्र के रिहायकपुर निवासी बाइक मुनौवर (28) बृहस्पतिवार को गंगापुर भुलिया के पास बस को ओवरटेक करते समय दूसरी बाइक से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें