दोस्तपुर/कादीपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र दोस्तपुर व कादीपुर में हुए सड़क हादसों में वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र दोस्तपुर के गंगापुर भुलिया में दोस्तपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने बबुरीपुर गांव निवासी राधेश्याम पांडेय (60) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल राधेश्याम को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया।
राधेश्याम को अंबेडकरनगर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाइक चालक पलिया गोलपुर कोतवाली कादीपुर निवासी राम नरायण निषाद को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, थाना क्षेत्र कादीपुर में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर दौलतपुर के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इसमें पहले बाइक चालक कमौरा सरैया के धर्मेंद्र वर्मा को गंभीर चोट लगी है।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार कटसारी के दीपक उपाध्याय तथा साथ में सौरभ वर्मा निवासी ग्राम टीपी नगर को भी चोट आई है। तीनों को सीएचसी कादीपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार संवाद