फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 21 Jan 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वंचित या आर्थिक रूप से कमजोर छह से 14 साल तक के बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहली व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश दिलाने के लिए शनिवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बार आरटीई के तहत 20 जून तक चार चरणों में आवेदन किया जा सकेगा। प्राप्त आवेदनपत्रों की लॉटरी में चयनित बच्चों को आरटीई के तहत जिले के सभी निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण में 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। बीएसए द्वारा 19 से 25 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों को सत्यापित कर लॉक कराया जाएगा। प्रथम चरण की लॉटरी 26 फरवरी को निकाली जाएगी। चयनित बच्चों को छह मार्च को प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

दूसरे चरण में पहली से 30 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। पहली से सात अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों को सत्यापित करके आठ अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। 17 अप्रैल को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं तीसरे चरण में 15 से आठ मई तक आवेदन होंगे। नौ से 15 मई तक आवेदन का सत्यापन होगा। 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। 23 मई को प्रवेश दिलाया जाएगा। चौथे व अंतिम चरण में बचे हुए बच्चे 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। 21 से 27 जून तक आवेदन का सत्यापन कर 28 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। सात जुलाई को अंतिम चरण में प्रवेश दिलाया जाएगा।



निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर होंगे दाखिले
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश दिया जाना अनिवार्य है। इस बार चार चरणों में बच्चों के फॉर्म भर सकेंगे। प्रत्येक चरण में आए फॉर्म की लॉटरी निकालकर निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें