फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक घंटे की तेज बारिश से खुली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
शहर के दरियापुर मोहल्ले में जलभराव के बीच से गुजरता बाइक सवार। - फोटो : शहर के दरियापुर मोहल्ले में जलभराव के बीच से गुजरता बाइक सवार।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में सोमवार को करीब एक घंटे की हुई तेज बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे नगर पालिका की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। वहीं, ने दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारियों में खलल पड़ गया। हालांकि, बारिश से धान, गन्ना, हरा चारा समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 11:38 बजे एकाएक बारिश होने लगी। तेज बारिश का यह सिलसिला दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान तेज बारिश से कुछ देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय के सामने जलभराव होने से मरीजों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के नबीपुर, डिहवा, शास्त्रीनगर, दरियापुर, राइननगर, विवेकनगर आदि मोहल्ले की गलियों में जलभराव रहा। वहीं, दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी के पहले आई बरसात ने बाधा उत्पन्न कर दी। बिजली की खंभे और तार बदलने के अभियान को भी बारिश ने विराम लगा दिया। यही नहीं, कई माेहल्लों में चल रहे विकास कार्यों के चलते खोदी गई सड़कों में भारी कीचड़ का जमाव हो गया। पालिका प्रशासन ने दावा किया है बरसात के बाद उपलब्ध संसाधनों की मदद से त्योहारों के पूर्व सारी व्यवस्थाएं ठीक कर ली जाएंगी।
आज भी बारिश की संभावना
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को 31.4 मिमी. दर्ज की गई।अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 1.5 किमी/घंटा रही। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें